ब्रेकिंग न्यूज़
प्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान

नैनीताल में कल रात से हो रही मूसलधार भारी से चार्टन में भूस्खलन हुआ

एसडीएम प्रमोद कुमार ने लोगों को घर से सुरक्षित बाहर निकाला

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र चार्टन लॉज में पुनः भूस्खलन होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

यहां संवेदनशील क्षेत्र में रह रहे एक दर्जन से अधिक परिवारों को बीते सप्ताह प्रशासन द्वारा घर खाली कर अन्यत्र शिफ्ट होने का नोटिस दिया था। हालांकि अभी लोगों ने घर खाली नहीं किए हैं।

आपकों बता दे बीते वर्ष चार्टन लॉज में भूस्खलन में एक मकान ध्वस्त हो गया था और कई घरों में दरारें पड़ गई थी।

तब प्रशासन ने इस संवेदनशील स्थान पर रह रहे परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट किया था।

बारिश थमने के बाद प्रशासन ने भूस्खलन प्रभावित स्थान पर जियो बैग लगाकर भूस्खलन का अस्थायी उपचार किया था। बीते रोज से हो रही बारिस से इस स्थान पर पुनः भूस्खलन हुआ है।

सूचना पर मौके पर पहुचे जिला प्रशासन ने खतरे को देखते हुए घरों को खाली करवाकर रैन बसेरे में शिफ्ट किया है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत, ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

You missed

error: Content is protected !!