ब्रेकिंग न्यूज़
प्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान

उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) के उपनल कर्मचारियों को दिवाली पर विशेष ऊर्जा भत्ते और रात्रि पाली भत्ते में बढ़ोतरी की सौगात मिली है। यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के मुताबिक, यूजेवीएनएल के अकुशल कार्मिकों को 800 रुपये, अर्धकुशल को 950 रुपये, कुशल को 1100 रुपये और उच्च कुशल को 1350 रुपये प्रतिमाह विशेष ऊर्जा भत्ता मिलेगा।

परिचालकीय कर्मचारियों में तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को 800 रुपये प्रतिमाह रात्रि पाली भत्ता मिलेगा।

अनुपस्थित होने पर 100 रुपये प्रति पाली के हिसाब से कटौती होगी। चतुर्थ श्रेणी के परिचालकीय कर्मचारियों को 500 रुपये प्रतिमाह रात्रि पाली भत्ता मिलेगा और अनुपस्थित पर 60 रुपये प्रति पाली के हिसाब से कट जाएंगे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 28 अगस्त, 2026

You missed

error: Content is protected !!