ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कर्मचारियों को बाहर देखकर दंग रह गया युगल

छात्रा के साथ रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचा था एक युवक

रुड़की। रोडवेज डिपो के शौचालय में प्रेमी युगल में कपड़े बदलने के लिए घुस गया। जैसे ही युगल बाहर निकला तो कर्मचारियों ने इन्हें पकड़ लिया। इस दौरान मौके पर जमकर हंगामा हुआ।

युवक ने बताया कि वह कॉलेज के कपड़े बदलकर कहीं घूमने के लिए जाने वाले थे। कर्मचारियों ने युवक के पिता को मौके पर बुलाया। माफी मांगने के बाद किसी तरह से मामला शांत हुआ। इस दौरान मौके पर हड़कंप की स्थिति रही ।

सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे एक युवक अपने साथ एक छात्रा के साथ रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचा। दोनों रोडवेज वर्कशॉप के पास बने शौचालय में मौका पाकर घुस गये।

इसी बीच उन्हें शौचालय में घुसता देख कर्मचारी वहां पर पहुंच गये। सभी कर्मचारी शौचालय के गेट के बाहर खड़े हो गये। करीब 15 मिनट के बाद दोनों बाहर निकले। जैसे ही दोनों बाहर आये तो छात्रा स्कूल की ड्रेस की वजाये दूसरे कपड़ों में थी।

कर्मचारियों को बाहर देखा तो युगल दंग रह गया। कर्मचारियों ने इन्हें एक साथ अंदर जाने की वजह पूछी तो वह सकपका गए।

काफी देर पूछताछ करने के बाद युवक ने बताया कि दोनों नारसन क्षेत्र के है। उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले शादी समारोह में उनकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद से इनकी दोस्ती हो गई और प्रेम संबंध बन गये।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी जेल परिसर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस की त्वरित कार्यवाही—3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

You missed

error: Content is protected !!