हल्द्वानी। चोरगलिया गौलापार रोड के 8 महीने बाद भी निर्माण नहीं होने के पर आज से ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है ।

हालांकि ग्रामीणों के धरने की खबर के बाद आनन फानन में प्रशासन में सड़क बनाने के लिए प्रशासन ने पेड़ काटने का काम शुरू कर दिया है।

हालांकि धरने पर बैठे ग्रामीणों का आरोप है कि 8 महीने से प्रशासन कहां सोया था? पिछली आपदा में पुल सहित ग़ौलपुल को जोड़ने वाली चोरगालिया रोड पूरी तरह से बह गई थी।

उसके बावजूद भी प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से नहीं लिया और अब कुछ महीने बाद फिर से बरसात का सीजन है तो ऐसे में फिर से पूरी सड़क पर ही संकट है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क मार्ग निर्माण शुरू नहीं हो जाता तब तक वह अनिश्चितकालीन धरने पर रहेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.