ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

 उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर राज्यभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जहां सरकार के कामकाज को जनता के बीच रखा जा रहा है। उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए धामी सरकार की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश ने ऐतिहासिक बदलाव देखे हैं।

यह सरकार जनहित में काम करने वाली सबसे बेहतरीन सरकार साबित हुई है। अनिल कपूर डब्बू ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। न उनके पास कोई विजन है, न संगठन।

वे सिर्फ अफवाहें फैलाने में लगे हैं, लेकिन जनता सच्चाई जानती है और विकास कार्यों को देख रही है।” प्रदेश में सरकार के कामकाज को लेकर जनता के बीच सकारात्मक माहौल दिखाई दे रहा है।

हर विधानसभा में आयोजित कार्यक्रमों के जरिए सरकार अपनी नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रही है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : कीटनाशक का सेवन कर युवक ने की जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश, हालत गंभीर

You missed

error: Content is protected !!