भीमताल।  वार्ड 3 से निर्दलीय प्रत्याशी सभासद पूरन बृजवासी का वादा : निष्पक्ष और ईमानदारी के साथ होगा वार्ड की समस्याओं का निस्तारण

    पिछले 10 सालों से क्षेत्र के सामाजिक मुद्दों पर कार्य करते हुए जाना है वार्ड के लोगों का करीब से दर्द

भीमताल नगर निकाय निर्वाचन 2024-25 के अंतर्गत नगर पालिका पारिषद के बिलासपुर-बिजरौली-नौल वार्ड न.3 से सभासद उम्मीदवार सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने अपने गृह वार्ड के समस्याओं के समाधान के लिए चुनाव लड़ने का फैसला लिया और नामांकन दाखिल किया।

उन्होंने बताया कि वार्ड 3 बिलासपुर, बिजरौली, नौल क्षेत्र नगर में सम्मलित किए जाने के उपरांत भी यहाँ के लोग नगर की मूलभूत सुविधाओं से अब तक वंचित हैं।

बिलासपुर क्षेत्र में लोगों के घर जाने तक सार्वजनिक रास्ते अब तक नहीं बन सके, साथ ही जनता बिजरौली-नौल के सार्वजनिक मार्गों का सुधार भी मांगती है।

पेयजल की आपूर्ति के लिए वार्ड में योजनाओं को धरातल पर लाना होगा, वार्ड में सार्वजनिक रास्तों पर अंधकार की समस्याओं का तत्परता से समाधान कर प्रकाश पथ पर कार्य होगा।

वार्ड की स्वच्छता के लिए कार्य होगा, शहरी विकास विभाग से मिली वार्ड की सभी योजनाओं को धरातल पर लाने का पूरा प्रयास किया जाएगा, जिला योजना, राज्य योजना से वार्ड के रुके विकास कार्य पूरा कराने के लिए प्रयास करूँगा।

केंद्र की योजनाओं का वार्ड के पात्र परिवारों को पूरा पूरा लाभ दिलाने के लिए तत्पर रहूँगा।

खेल मैदान, पार्क, शौचालय, रोजगार, पर्यटन क्षेत्र अंर्तगत की समस्याओं पर भी प्रमुखता से कार्य होगा, हर वर्ग की समस्या का होगा नीतिगत समाधान, अपने गृह वार्ड को विकसित, सुविधाजनक, आदर्श वार्ड बनाने के उद्देश्य से ही उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला लिया।

पूरन बृजवासी ने कहाँ अगर मेरे वार्ड की जनता मुझे चुनती है तो मैं जनता की कसौटी पर खरा उतरने का पूरा-पूरा प्रयास करूँगा।

उन्होंने कहाँ अपने कार्यकाल में भीमताल नगर पालिका के नौ वार्डो में वार्ड 3 को विकास कार्यो में अग्रणी नंबर 1 बनाने का पूरा भरसक प्रयास किया जाएगा ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रानीखेत : बासोट के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की माता की चौकी, लोकगायक रमेश बाबू गोस्वामी के गीतों पर झूमे श्रद्धालु

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.