नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर तथा पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात, क्षेत्राधिकारी यातायात हल्द्वानी के मार्गदर्शन में,  शिवराज बिष्ट यातायात निरीक्षक, अपर उप निरीक्षक यातायात  सुरेश चंद्र पाठक व  भूपाल सिंह शाही की टीम द्वारा एच एन इंटर कॉलेज हल्द्वानी में “जूनियर ट्रैफिक फोर्स” अभियान के अंतर्गत स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का पालन कराने, ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग देने और सुरक्षित वाहन संचालन से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
छात्र छात्राओं को यातायात संकेतों, गुड सेमेरिटन नियम तथा मोटर वाहन अधिनियम की जानकारी दी गई। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर माता-पिता/अभिभावकों पर कार्यवाही किए जाने की जानकारी दी गई।

साथ ही डायल 112 हेल्पलाइन के उपयोग की जानकारी दी गई ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल मदद ली जा सके।

यातायात निरीक्षक  वेद प्रकाश द्वारा PNG कॉलेज रामनगर में परिवहन विभाग के साथ मिलकर छात्रों को ट्रैफिक नियम एवं फर्स्ट ऐड के बारे में जानकारी दी गई।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल श्री हेम चंद्र पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज मंगोली में छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम और उससे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

वरिष्ठ नागरिकों की कुशलता पूछते हुए उन्हें डिजिटल अरेस्ट से संबंधित सतर्क रहने की सलाह दी गई।

थानाध्यक्ष बेतालघाट  विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना बेतालघाट क्षेत्र के ग्राम आमबाड़ी, ग्राम तल्लाकोट व ऊंचाकोट में “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” अभियान चलाया गया। ग्रामीणों को नशे से दूर रहने, नशे के दुष्परिणाम, आर्थिक नुकसान तथा इससे बचाव के उपाय बताए गए। साइबर क्राइम से बचाव, डिजिटल अरेस्ट से सावधान रहने और साइबर फ्रॉड होने पर 1930 नंबर पर शिकायत करने की जानकारी दी गई। हेल्पलाइन नंबर साझा कर जागरूकता फैलायी गई।

थानाध्यक्ष काठगोदाम  विमल मिश्रा के नेतृत्व में काठगोदाम क्षेत्र अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को साइबर क्राइम/डिजिटल अरेस्ट के बारे में जागरूक कर डायल 1930 के बारे में अवगत कराया गया।

नैनीताल पुलिस का संदेश
✔ नशे से दूर रहें, स्वस्थ और सुरक्षित जीवन अपनाएँ।
✔ यातायात नियमों का पालन करें, खुद और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
✔ साइबर अपराध से सतर्क रहें, संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना दें।
✔ हेल्पलाइन नंबर डायल 112 और 1930 का उपयोग कर आपातकाल में सहायता प्राप्त करें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) में निकली भर्ती, छह नवंबर से आवेदन शुरू

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.