ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने मुख्यमंत्री द्वारा बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम की घोषणा में सम्मलित करने को महज चुनावी शगूफा करार दिया है।

बल्यूटिया ने कहा यदि सरकार इतनी ईमानदार है, तो जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा जिसको राजस्व ग्राम 15 दिसंबर,2016 को घोषित किया गया तत्पशात 20 दिसंबर,2016 जारी अधिसूचना से सर्वेक्षण एवं अभिलेख क्रियाएं संपादित करने का आदेश दिया।

जिस पर भाजपा ने सरकार 13 दिसंबर 2020 को अधिसूचना जारी कर सर्वेक्षण एवं अभिलेख क्रियाओं में रोक लगाकर जवाहर ज्योति- दमुवाढूँगा से मालिकाना हक का अधिकार छीनने का काम किया कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार सैन्य धाम की बात करती है।

वहीं दूसरी तरफ शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि 10 लाख रुपये ना दिए जाने लिए सर्वोच्च न्यायालय में उनके खिलाफ दावा पेश करती है। इससे भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर होता है।

बल्यूटिया ने कहा जनता भाजपा की कथनी और करनी को भली भांति समझ चुकी है और आगामी लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.