ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। अतिक्रमण को बीते कुछ दिनों से लोगों द्वारा स्वयं तोड़ने की सुस्त चाल को देखते हुए रविवार को प्रशासन एक्शन मोड में आ गया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में टीम दिन भर तेजी से भवनों के अतिक्रमण को ध्वस्त करने में जुटी रही।

यह भी पढ़ें :  2014 से पूर्व नियुक्त एलटी शिक्षकों को TET-2 से छूट देने की मांग तेज,शिक्षकों ने विधायक बंशीधर भगत को सोंपा ज्ञापन

रविवार को एडीएम फिंचा राम चौहान व शिवचरण द्विवेदी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।  मजदूराें ने अतिक्रमण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी।  लेकिन शाम को ध्वस्तीकरण कार्रवाई में तेजी लाने के लिए प्रशासन तीन-चार जेसीबी मंगा लीं। देर शाम तक टीम द्वारा कई भवनों के अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें :  होमवर्क पूरा न करने पर छात्रा की पिटाई, डीएम के निरीक्षण के बाद शिक्षिका की सेवा समाप्त

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि सोमवार को अतिक्रमण तोड़ने के लिए जेसीबी के साथ ही और अधिक श्रमिक लगाए जाएंगे। अतिक्रमण की जद में 45 भवन आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : मां की मौत के बाद बेसहारा हुए चार मासूमों का गांव बना सहारा, पड़ोसियों ने संभाली बच्चों की जिम्मेदारी

इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, डीडीए सचिव पंकज उपाध्याय, एसडीएम राहुल साह, एसपी जगदीश चंद्रा, तहसीलदार संजय कुमार, मनीषा मरकाना, लोनिवि ईई रत्नेश कुमार सक्सेना, ईओ आलोक उनियाल, पीएमएस द्रौपदी गर्ब्याल व एसडीओ प्रियंक पांडे मौजूद रहे।

 

error: Content is protected !!