ब्रेकिंग न्यूज़

नकाबपोश बदमाशों ने खटीमा में सरेआम ज्वैलर की गोली मारकर की हत्या, क्षेत्र में दशहत का माहौल

वारदात करने पहुंचे थे तीन बदमाश, दुकान में घुसे दो नकाबपोशों ने झोंके फायर

गंभीर रूप से घायल ज्वेलर की हायर सेंटर जाते समय रास्ते में हुई मौत

खटीमा। नकाबपोश बदमाशों ने खटीमा में सरेशाम एक ज्वेलर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात में तीन बदमाश शामिल थे, जो सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है, क्योंकि बदमाश दुकान से कुछ भी लूटकर नहीं ले गए।

मंगलवार शाम लगभग 7.20 बजे दियूरी के शिव मार्केट में आराधना ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाने वाले नानकमत्ता निवासी रमेश रस्तोगी  पुत्र शमशेर रस्तोगी दुकान पर बैठे जेवर तैयार कर रहे थे।

इसी बीच दो नकाबपोश दुकान के अंदर घुसे। जिसमें -से एक ने रमेश को गोली मारी, जो उनके गले में लगी। दूसरे नकाबपोश ने गोली मारने की कोशिश की, लेकिन उसका तमंचा नहीं चला।

रमेश के साथ दुकान पर बैठा एक युवक अचानक हुए इस हमले की दहशत में बाहर की ओर भागा। दोनों नकाबपोश बदमाश वारदात को अंजाम देकर बाहर खड़े

दुकान में कोई लूट नहीं हुई है। का प्रतीत हो रहा है। बदमाशों ने केवल पांच सेकेंड में घटना को अंजाम दिया। फुटेज में 315 बोर का तमंचा नजर आ रहा है। हत्या के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो जाएगी।

तीसरे साथी की बाइक में बैठकर फरार हो गए। खून से लथपथ रमेश की हादर सेंटर जाते वक्त मौत हो गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  खुर्पाताल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, आगामी चुनाव को लेकर बनी रणनीति; जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.