हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में ज्वेलरी शोरूम की दीवार काटकर चोरों ने करोड़ों की ज्वेलरी की चोरी

चोरों ने बगल में रहकर 40 दिन तक की रेकी, किसी को नहीं लगी भनक

हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड में कुसुमखेड़ा स्थित राधिका ज्वेलर्स शॉप पर चोरों ने लगभग 1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया. आरोपियों ने बगल की दुकान किराए में लेकर दीवार तोड़कर ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी की और घटना को अंजाम दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरों ने दीवार काटकर दुकान में प्रवेश किया एक करोड रुपए से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, राधिका ज्वेलर्स के स्वामी नवनीत शर्मा रविवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

दुकान की दीवार टूटी हुई थी, शोकेस खाली पड़े थे और पूरा सामान बिखरा हुआ था। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक चोर करीब 25 किलो चांदी और 400 ग्राम सोना चोरी कर ले गए हैं।

हाईप्रोफाइल चोरी से शहर के अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि चोर ज्वेलर्स शोरूम के बगल में स्थित एक अन्य दुकान से दीवार काटकर अंदर घुसे। बगल की दुकान को एक व्यापारी ने किराए पर लिया था।

जहां कपड़े के शोरूम के लिए पिछले कुछ दिनों से कारपेंटरों द्वारा काम किया जा रहा था। पुलिस को शक है कि इसी निर्माण कार्य का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

राधिका ज्वेलर्स के 11 शोकेस में रखे सोने-चांदी के सभी आभूषण गायब पाए गए हैं।

सूचना मिलते ही मुखानी थाना अध्यक्ष सुनील जोशी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

राधिका ज्वेलर्स शोरूम में पड़ी डकैती का एसपी क्राइम डॉक्टर जगदीश चद्र एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार चोर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए हैं। फोरेंसिक टीम को भी जांच के आयी और घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य  एकत्र किए।

चोरी की सूचना फैलते ही कालाढूंगी मुख्य रोड कुसुमखेड़ा स्थित दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बड़ी चोरी की घटना से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज 11 बजे सावधान! उत्तराखंड में बजेंगे सायरन, मोबाइल पर भी आएगा अलर्ट, जानें वजह...

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.