ब्रेकिंग न्यूज़

अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीनों का शुभारंभ कैंची धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष ओ.पी. बिंद्रा द्वारा किया गया

रिपोर्टर –  गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। कैंची धाम ट्रस्ट द्वारा बी.डी. पांडे जिला अस्पताल को अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीनें प्रदान की गईं।

इन दोनों मशीनों का शुभारंभ कैंची धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष ओ.पी. बिंद्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन और ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे।कैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनें

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. टी.के. टम्टा ने बताया कि अस्पताल में पूर्व में लगी पुरानी अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीनों के स्थान पर ट्रस्ट द्वारा दी गई नई अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं।

इन मशीनों के शुरू होने से अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर और त्वरित जांच सुविधा मिल सकेगी।कैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनें

कैंची धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष ओ.पी. बिंद्रा ने कहा कि ट्रस्ट हमेशा से समाज की भलाई के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और आगे भी जनहित में इस प्रकार की सेवाएं जारी रखेगा।कैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनें

उन्होंने कहा कि नीब करौरी बाबा के आशीर्वाद से यह दोनों मशीनें अस्पताल को भेंट की गई हैं, जिससे मरीजों को हल्द्वानी, दिल्ली, मुरादाबाद या ऋषिकेश जैसे शहरों में जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा। विशेष रूप से दूरदराज पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और स्थानीय मरीजों को इसका अधिक लाभ मिलेगा।

इस दौरान कैंची धाम समिति के सदस्य भैय्यू साह, शैलेंद्र शाह, डॉ. अनिरुद्ध गंगोला सहित अस्पताल के चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : सड़क हादसे में गंभीर घायल नर्सिंग छात्रा ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.