कालाढूंगी। गुलदार की लगातार गतिविधियों को देखते हुए कालाढूंगी रेंज के अंतर्गत गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है।

चांदनी चौक, हुरूकिया चौड़ और आसपास के क्षेत्रों में वन विभाग की टीम द्वारा रात्रि गश्त की जा रही है, ताकि गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

लेपर्ड प्रभावित क्षेत्र निहाल तराई-भाबर के अंतर्गत चांदनी चौक ग्राम सभा देवलचौड़ में वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा कैमरे इंस्टॉल किए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से क्षेत्र में गुलदार की मौजूदगी और उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी।

प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए तहसीलदार कालाढूंगी पूजा शर्मा ने वन विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। तहसीलदार के निर्देश के बाद वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में तत्काल निगरानी व्यवस्था को मजबूत करते हुए कैमरे लगाए और रात्रि गश्त शुरू कर दी।

वन विभाग की टीम द्वारा चांदनी चौक, देवलचौड़ तथा आसपास के संवेदनशील इलाकों में रात के समय गश्त की जा रही है। विभाग का उद्देश्य गुलदार की गतिविधियों का पता लगाना और किसी भी संभावित घटना को रोकने के लिए समय रहते आवश्यक कदम उठाना है।

वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से गुलदार की गतिविधियों पर लगातार निगरानी बनाए रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से भी अपील की है कि वे रात के समय अकेले बाहर निकलने से बचें, विशेषकर गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में सावधानी बरतें और किसी भी वन्यजीव की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, मुनादी के बाद होगी कार्रवाई
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.