सीओ सुमित पांडे ने रविवार को काेतवाली का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण,लंबित विवेचनाओं की जल्द जांच कर करने के निर्देश 

रिपोर्ट – नीरज तिवारी

कालाढूंगी।  सीओ सुमित पांडे ने रविवार को काेतवाली का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें सलामी दी गई।

उन्होंने कोतवाली में मौजूद शस्त्रों की जांच कर शस्त्रों की सूची से मिलना किया गया।सीओ सुमित पांडे ने मैस में खाने की गुणवत्ता जांच कर मैस इंचार्ज को खाने की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

सीओ पांडे ने मालखाना,अभिलेखों,डूयूटी रजिस्टर व हवालात का निरीक्षण किया।

इस दौरान भीड को तितर-बितर करने वाले आसूं गैस व मिर्च गोला दागा गया। जिसके धुएं की चपेट में आने वालों केआखों से आंसू व बदन में खुजली लगने लगी।

उन्होंने सड-गल रहे वाहनों को जल्द नीलामी के लिए निर्देशित किया। सीओ सुमित पांडे ने लंबित विवेचनाओं को जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिए कोतवाल अरूण कुमार सैनी को निर्देश दिए।

उन्होंने कोतवाल में आने वाले फरियादियों से मधुर व्यहार कर फरियाद सुनने व प्राथना पत्र के आधार पर जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों के साथ बैठ कर अपराध पर रोक लगाने,यातायात व लंबित पडी विवेचनाओं को जल्द जांच व नशे पर लगाम लगाने को लेकर तीन घंटे समीक्षा बैठक ली।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: बुलेट से निकले SSP मंजुनाथ टीसी, वापसी करने वाले पर्यटकों के लिए बनाया यह ट्रैफिक प्लान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.