ब्रेकिंग न्यूज़

काठगोदाम पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में दो नशा तस्कर किये गिरफ्तार कुल 103 पाउच/पव्वे मसालेदार देशी शराब बरामद

 नैनीताल।   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सघन चैकिंग अभियान चलाने एवं तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

     प्रकाश चंद्र SP सिटी हल्द्वानी व  नितिन लोहनी CO हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा  पंकज जोशी, थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस टीम द्वारा दो अलग-अलग मामलों में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पहला मामला

     पुलिस टीम द्वारा नेपाली बस्ती को जाने वाली पुलिया, काठगोदाम से शकुंवर सिंह पुत्र श्री त्रिलोक सिंह, निवासी: बागजाला, नेपाली बस्ती, गोलापार, काठगोदाम, जनपद नैनीताल के कब्जे से 51 पाउच माल्टा मार्का मसालेदार देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया है। उक्त के विरुद्ध मुकदमा 79/2025, धारा: 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

दूसरा मामला –

पुलिस टीम द्वारा टीनशेड के पास खाली प्लॉट, काठगोदाम से सुरेश बिष्ट पुत्र मोहन सिंह निवासी: गोकुल नगर, टीनशेड, नैनीताल के कब्जे से 52 पव्वे किन्नू मार्का मसालेदार देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया है। उक्त के विरूद्ध मुकदमा संख्या: 80/2025 धारा: 60 Excise Act पंजीकृत किया है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : भारी बारिश के बीच हरीश पनेरू ने दूरस्थ गांवों में किया जनसंपर्क, ग्रामीणों का जाना हाल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.