केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा 8 अप्रैल से शुरू हुई, जिसकी जिम्मेदारी irctc (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) को दी गई थी।

करीब 12 बजे IRCTC की वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in को खोला गया। बता दें यह वेबसाइट 31 मई तक की हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए खोली गई थी, लेकिन पहले ही दिन सिर्फ 5 घंटे के अंदर ही पूरे महीने की हेली टिकट बुकिंग फूल हो गई। जी हां, ये कुछ ऐसा था मानो सभी इसका सालभर से इंतजार कर रहे हों। ऐसे में अब 31 मई तक किसी भी दिन के लिए टिकट उपलब्ध नहीं होगी।

8 अप्रैल को जैसे ही IRCTC ने केदारनाथ धाम के लिए 31 मई तक की हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग खोली, हजारों श्रद्धालुओं ने वेबसाइट पर धावा बोल दिया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुई बुकिंग शाम तक पूरी तरह भर गई।

IRCTC की वेबसाइट पर 7650 टिकटों की बुकिंग हुई। जिसमें यात्रियों की संख्या 23,150 है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।

वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक, हैंग… और फिर BOOKED

IRCTC के मुताबिक, बुकिंग विंडो खुलते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिला। चंद घंटों में 31 मई तक के सभी टिकट बुक हो गए। वहीं, कई श्रद्धालुओं ने सोशल मीडिया पर शिकायत भी की कि वे टिकट नहीं बुक कर पाए, वेबसाइट हैंग हो गई या सीट ‘बुक्ड’ दिखाई देने लगी। केदारनाथ यात्रा में श्रद्धा जितनी बड़ी है, सुविधाओं की चुनौती भी उतनी ही गंभीर है। हर साल हेली सेवा पर निर्भर रहने वाले बुजुर्ग, बीमार और दूर-दराज के लोग अब निराशा में हैं।

जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि IRCT की अधिकारिक वेबसाइट पर केदारनाथ हेली टिकटों की बुकिंग की जा रही है। 31 मई तक की सभी टिकट फुल हो चुकी हैं। आगे की यात्रा के लिए हेली टिकट बुकिंग की दोबारा से तारीख तय की जाएगी।

Kedarnath Road Trip देगी नया अहसास

प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम में भगवान शिव लिंग रूप में विराजमान हैं। मंदिर के भीतर एक नुकीली सी चट्टान की पूजा भगवान शिव के रूप में की जाती है। बता दें चारधाम यात्रा में आने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होता है। अगर आप भी केदारनाथ यात्रा पर जाना चाहते हैं तो रूट प्लान, खर्च, यात्रा में लगने वाला समय और यात्रा की पूरी डिटेल यहां जान सकते हैं। आपके मन में भी बाबा केदार के दर्शन की चाह है तो हम आपको बताते हैं 5 से 6 दिन की Kedarnath Road Trip जो आपको उत्साह से भर देगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भवाली में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से मलबा गिरने से दो की मौत, एक घायल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.