ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

किशोर ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर फंदा लगाकर की आत्महत्या 

किशोर के नशे की लत में पड़ने की बात आती सामने,जांच में जुटी पुलिस 

बागेश्वर। जिला मुख्यालय में एक किशोर ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

प्रारंभिक जांच में किशोर के नशे की लत में पड़ने की बात सामने आ रही है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर जांच में जुटी है।

माल रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप रहने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार विनोद कुमार का 17 वर्षीय पुत्र आयुष सोमवार देर शाम घर के भीतर पंखे से लटक गया। छोटी बहन ने खिड़की से देखा तो परिजनों को सूचना दी।

दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिवार ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही कोतवाल कैलाश सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को जिला अस्पताल भिजवाया।

परिजनों के अनुसार, किशोर हाल ही में गलत संगत में पड़ गया था और नशे का आदी हो चुका था। कुछ दिन पहले उसने किसी को देने की बात कहकर घर से ₹5000 भी लिए थे।

आत्महत्या से पहले उसे एक अज्ञात कॉल आया था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस मोबाइल डिटेल और संपर्कों की जांच कर रही है।

पुलिस जांच में किशोर द्वारा व्हाइटनर और सॉल्यूशन का नशा करने की बात सामने आई है। एसपी चंद्रशेखर आर. घोड़के ने कहा कि किशोरों को नशे से बचाने के लिए स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें :  शटडाउन से पहले 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आया विद्युत कर्मचारी, करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत

You missed

error: Content is protected !!