कुमाऊं की कुलदेवी नंदा सुनंदा महोत्सव मनाया जा रहा है तो वही नैनीताल के भीमताल में मां नंदा देवी महोत्सव मनाया गया

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भीमताल मेँ नंदा सुनंदा का डोला नगर भ्रमण कराया गया।यह डोला श्री 1008 वानखंडी महाराज आश्रम से भीमताल में नगर भ्रमण कर ढोल नगाड़े के साथ छोलिया नृत्य करते लोग कुमाऊनी परिधान में सजी महिलाएं ने मां के जयकारों के साथ इस नगर भ्रमण डोला में दिखाई दिए हर कोई इस धार्मिक परंपरा को निभाते हुए दिखाई दिया कई दिन से मां नंदा सुनंदा की तैयारी भीमताल के इस आश्रम में होती है ।

उसके बाद पूजा अर्चना कर कई कार्यक्रम यहां किए जाते हैं आज डोला नगर भ्रमणकर सब लोग इस पर्व में शामिल हुये। खाश बात ये कि मां नंदा सुनंदा का डोला विसर्जन नहीं किया जाता है पूरे नगर में भ्रमण करने के बाद वापस वानखंडी महाराज आश्रम मेँ रख दिया जाता है।

यह रीति रिवाज 5 साल से चली आ रही है हर साल की भांति इस वर्ष भी मां नंदा सुनंदा के डॉल को नगर भ्रमण मेँ स्थानीय महिलाएं व पुरुष और स्कूली बच्चे डोले में शामिल हुए। भीमताल में चार-पांच वर्षों से नंदा देवी महोत्सव मनाया जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.