ब्रेकिंग न्यूज़
रानीखेत : स्कॉलर्स होम की ऑनलाइन राधा-कृष्ण प्रतियोगिता में दिखी भक्ति और संस्कारों की झलकनैनीताल : ज्योलिकोट में दूषित पानी से बढ़ा बीमारी का खतरा, 50 से अधिक पीलिया मरीज सामने आने से मचा हड़कंप, पीड़ितों से मुलाकात करने पहुचे हेम आर्य भारी बारिश से भीमताल विधानसभा में भारी तबाही, कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मांगा आपदा राहत पैकेजहल्द्वानी: गन्ने के खेतों में छिपा तेंदुआ, बेरीपड़ाव क्षेत्र में दहशत; ड्रोन से सर्च के बाद भी नहीं आया पकड़ में, रातभर गश्त करेगी वन विभाग की टीम, वीडियो…सेंट जॉन्स स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

पुलिस महानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती ने संभाली कुमायूँ परिक्षेत्र की कमान

कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण और जनसेवा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

नैनीताल। भारतीय पुलिस सेवा की वरिष्ठ अधिकारी निवेदिता कुकरेती ने मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), कुमाऊं परिक्षेत्र, नैनीताल का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया।

पदभार संभालने के बाद उन्होंने परिक्षेत्रीय कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी ली।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में आईजी निवेदिता कुकरेती ने कहा कि कुमाऊं परिक्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, नशे के खिलाफ अभियान चलाना तथा जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं रहेंगी। उन्होंने पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को और अधिक मजबूत बनाने पर भी जोर दिया।

आईजी ने कहा कि आगामी कैंची धाम स्थापना दिवस, पर्यटन सीजन और बढ़ती श्रद्धालु एवं पर्यटक गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए पार्किंग, शटल सेवा, ट्रैफिक डायवर्जन और भीड़ नियंत्रण की व्यापक कार्ययोजना लागू की जाएगी।

उन्होंने आधुनिक पुलिसिंग, तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग, स्मार्ट पुलिसिंग और पुलिस कर्मियों के कल्याण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि अपराध और यातायात प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान आईजी कुकरेती ने मीडिया को जनजागरूकता का महत्वपूर्ण साझेदार बताते हुए समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई।

कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद आईजी निवेदिता कुकरेती कैंची धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने आगामी मेले एवं पर्यटन सीजन की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा प्रबंध, भीड़ नियंत्रण एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर आयोजन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन एवं मंदिर समिति के बीच बेहतर समन्वय पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वित रूप से कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल बैंक के मूल बैंक में विलय का मुद्दा सांसद अनिल बलूनी के समक्ष उठा, NBOA प्रतिनिधिमंडल ने रखी संगठन की मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.