ब्रेकिंग न्यूज़

कुमाऊं विश्वविद्यालय की छात्रा कुमारी आंचल शुक्ला ने 45 से 48 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कांस्य पदक जीतकर कुमाऊं विश्वविद्यालय का नाम रोशन

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की बॉक्सिंग महिला बॉक्सिंग में खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में कांस्य पदक जीता।
दिनांक 25 फरवरी से 29 फरवरी2024 तक असम गुवाहाटी में आयोजित हो रही खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में बॉक्सिंग इवेंट में कुमाऊं विश्वविद्यालय की छात्रा कुमारी आंचल शुक्ला ने 45 से 48 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कांस्य पदक जीतकर कुमाऊं विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।

कुमाऊं विश्वविद्यालय के कीड़ा अधिकारी डॉक्टर नागेंद्र शर्मा ने बताया कि असम गुवाहाटी में चल रहे खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में कुमाऊं विश्वविद्यालय की बॉक्सिंग की छात्रा ने अपने प्रथम मुकाबले में भगत सिंह फुल विश्वविद्यालय पंजाब को पराजित किया।

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा को पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की डॉ नागेंद्र शर्मा ने बताया की इससे पूर्व भी रद्द कुमाऊं विश्वविद्यालय की कुश्ती की छात्रा कुमारी तनु मलिक ने भी खेलो इंडिया में कांस्य पदक सेप्राप्त किया था।

कुमारी आंचल शुक्ला की उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत ने खिलाड़ी को विश्वविद्यालय में आमंत्रित कर सम्मान करने की घोषणा की तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय की खेल गतिविधियों की सराहना की।
उक्त उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुल सचिव दिनेश चंद्र वित्त नियंत्रक  अनीता आर्य उपकुल सचिव दुर्गेश डिमरी उप कुलसचिव डॉ संजीव आर्य परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर महेंद्र राणा डॉ संतोष कुमार प्रोफेसर संतोष यादव निदेशक प्रोफेसर नीता बोरा शर्मा अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर संजय पंत प्रोफेसर अतुल जोशी कूटा के अध्यक्ष प्रोफेसर ललित तिवारी डॉक्टर विजय कुमार डॉ केके मिश्रा एवं विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने बधाई दी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  श्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरती

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.