ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

लालकुआं। मोटाहल्दू स्थित मदरसन कंपनी में कर्मचारियों ने अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार सुबह बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया। सुबह करीब 6 बजे से लगभग 200 कर्मचारी कंपनी गेट के बाहर हड़ताल पर बैठ गए, जिससे इलाके में हलचल मच गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की मुख्य मांगों में न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये करने और शिफ्ट की अवधि 8 घंटे तय करने की मांग प्रमुख रही। कर्मचारियों का आरोप है कि उनसे तय समय से अधिक काम लिया जा रहा है, लेकिन उसके अनुरूप वेतन नहीं दिया जा रहा।

करीहल्द्वानीब 300 महिला और पुरुष कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन पर मनमानी के गंभीर आरोप लगाए। साथ ही हाल ही में निकाले गए कर्मचारियों की पुनः नियुक्ति की मांग भी जोर-शोर से उठाई गई, जिससे कर्मचारियों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

कर्मचारियों ने कंपनी की बसों के खराब रखरखाव, चालकों के अनुचित व्यवहार और ‘नो ब्रेक सिस्टम’ जैसी व्यवस्थाओं को लेकर भी नाराजगी जताई।

इस बीच प्रशासन की मौजूदगी में कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच वार्ता हुई, जिसमें 14 में से 12 मांगों पर सहमति बन गई। हालांकि वेतन संबंधी मुद्दे पर कुछ कर्मचारी अड़े रहे।

वार्ता के बाद 50 से अधिक कर्मचारी काम पर लौट गए, जबकि उतने ही कर्मचारी अपने घर चले गए। वहीं 100 से अधिक कर्मचारी अब भी कंपनी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.