ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

लालकुआँ में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी फौजी अनुशासन, मिलनसार व ईमानदारी के चलते क्षेत्रभर में लोकप्रिय सुरेन्द्र लोटनी ने मारी बाजी

लालकुआं। यहाँ नगर पंचायत चेयर मैन सीट पर निर्दलीय सुरेन्द्र सिंह लोटनी विजयी हुए लोकप्रिय समाजसेवी एवं निर्दलीय प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह लोटनीट इस चुनावी मुकाबले में अन्य सभी पर भारी पड़े और 203 बोटो से विजयी हुए

सुरेंद्र सिंह को कुल 1702 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 1500 वोट, भाजपा प्रत्याशी को 1111 वोट और माजिद अली को 229 वोट प्राप्त हुए। सुरेंद्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 203 वोटों से हराया।

स्थानीय राजनीति को गहराई से समझने वाले लोगों की मानें तो चेयर मैन के इस बार के चुनाव में यकायक निर्दलीय उम्मीदवार सुरेन्द्र सिंह लोटनी शुरू से ही मुख्य मुकाबले में थे

बताते चलें कि निर्दलीय उम्मीदवार सुरेन्द्र सिंह लोटनी पर्वतीय मूल के एक लोकप्रिय समाजसेवी हैं। लम्बे समय तक भारतीय फौज में अपनी शानदार सेवाएं देने के बाद  लोटनी ने सेवा निवृत्ति के बाद समाज को अपनी सेवाएं देने का संकल्प लिया।

उसी सकल्प की सिद्धि के फौजी सुरेन्द्र सिंह लोटनी बीते कई वर्षों से अपने सामाजिक दायित्वों का पूरी ईमानदारी व समर्पण के साथ निभाते आये हैं।

अपने फौजी अनुशासन, स्पष्टवादिता, निष्पक्षता, ईमानदारी एवं मिलनसार स्वभाव के कारण वह क्षेत्रभर में काफी लोकप्रिय रहे हैं। लोगों के सुख-दुख में हमेशा खड़े रहना उनकी स्वाभाविक प्रवृत्ति रही है ।

नि:सन्देह यही कारण भी है कि लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र के वास्तविक विकास के मुद्दे पर स्थानीय लोग श्री लोटनी को एक नई उम्मीद के रूप में देख रहे हैं।

वर्षों से स्थापित परम्परा के उलट इस बार नगर पंचायत लालकुआं के चेयरमैन पद पर निर्दलीय उम्मीदवार पर भरोसा दिखाते हुए मतदान किया और सुरेन्द्र लोटनी को विजयी बनाया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : सीआरएसटी इंटर कॉलेज में कुमाऊं विश्वविद्यालय के इनोवेशन एवं इन्क्यूबेशन सेल ने आयोजित की आउटरीच कार्यशाला

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.