नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद नैनीताल में इनामी तथा वारंटी अभियुक्त गणों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियो को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

 प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, में  दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में  दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज दि0 05.12.24 को थाना क्षेत्र से माननीय न्यायालय हल्द्वानी द्वारा जारी गैर जमानती वारण्ट की तामीली के क्रम में वारण्टी अभियुक्तगण क्रमशः-

1-रिजवान उर्फ भगडा पुत्र मैसी उर्फ मेंकू खान निवासी खड्डी मोहल्ला रेलवे लाइन के पास लालकुआं संबंधी फौजदारी वाद संख्या-1067/2024 धारा 380/411/457 आईपीसी व
2- जीवन रौतेला पुत्र प्रेम सिंह निवासी खड़कपुर मोटाहल्दु हल्दुचोड़ लालकुआं तथा

3- पुष्पा रौतेलापत्नी प्रेम सिंह निवासी उपरोक्त सम्बन्धित केस क्राइम नंबर– 497/2022 धारा–147/323/427/452/ 504/506 भादवी ,

4- उधम चौधरी पुत्र फूल सिंह उर्फ दीपू चंद्र निवासी सूफी भगवानपुर मोटाहल्दु लालकुआं नैनीताल सम्बन्धित फौवा0सं0 1255/22 तथा 5805/18 धारा -138 एन आई एक्ट, को गिरफ्तार किया गया। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, जेसीबी से हटाए 25 से 30 स्ट्रक्चर; सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.