ब्रेकिंग न्यूज़

अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के सिलानी गांव में दुकान से सामान खरीदकर घर जा रही एक युवती पर तेंदुए ने हमला कर दिया।

तेंदुए के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती के चिल्लाने पर तेंदुआ उसे लहूलुहान कर भाग गया।

सिलानी गांव निवासी निशा पुत्री जगत राम दौलाघट बाजार से आटा और अन्य सामान लेकर अपने घर की ओर जा रही थी। रास्ते में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान निशा के हाथ और पैर जख्मी हो गए। निशा को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

इधर ग्रामीणों ने बताया कि दौलाघट, कठपुड़िया समेत आसपास के इलाकों में भी कई दिनों से तेंदुए का आतंक बना हुआ है।

अब तक तेंदुआ कई मवेशियों को भी शिकार बना चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें :  रक्षाबंधन पर भाई ने बहन को दिया अनोखा तोहफा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.