ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

स्कूटी की रफ्तार तेज होने से बाल-बाल बचे स्कूटी सवार, जंगल की ओर भागा तेंदुआ

रामनगर। गर्जिया मंदिर समिति में कार्यरत गोविंद बधानी बृहस्पतिवार सुबह 9:30 बजे स्कूटी से गर्जिया मंदिर की ओ जा रहे थे। जब वह लोनिवि मोड़ पर पंपापुरी के पास पहुंचे तो जंगल से निकलकर एक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया।

स्कूटी की रफ्तार तेज होने से वह बाल-बाल बच गए और तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। पूर्व छात्रसंघ सचिव नवीन सुनेजा ने कोसी रेंज कार्यालय पहुंचकर घटना की जानकारी। इधर रेंजर शेखर तिवारी ने बताया कि वन कर्मियों की गश्त मौके पर बढ़ा दी गई है।
इधर गरमपानी में भवाली-अल्मोड़ा एनएच किनारे स्थित खीनापानी में एक सप्ताह से तेंदुए की दहशत बनी हुई है। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे कोसी नदी किनारे तेंदुए ने अनूप जीना के कुत्ते पर हमला कर घायल कर दिया।

लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि तेंदुआ लगातार आबादी क्षेत्र में दिखाई दे रहा है।

उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और गश्त करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में छह बच्चों की मां 22 साल के युवक संग लापता, पति ने लगाए गहने और नकदी ले जाने के आरोप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.