नैनीताल में बारापत्थर के समीप घोड़ा स्टैंड में  चहल कदमी करता हुआ तेंदुआ कैमरे में कैद हुआ।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल।  बारापत्थर घोड़ा स्टैंड के पास रात 10 बजे चहल कदमी करता हुआ गुलदार दिखाई दिया वहां पर मौजूद घोड़ा चालको ने गुलदार का वीडियो बनाया।

  सुभान और सुलमान ने बताया कि रात को अपने घोड़े की देखभाल करने के लिए आते हैँ।

रोज की तरह थोड़ी देर के लिए गाड़ी में बैठ गए तभी अचानक से उन्होंने एक गुलदार को देखा और तुरंत अपने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया।

पहाड़ो में गुलदारों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है, नैनीताल घोड़ा स्टैंड में रात के वक्त गुलदार चहल कदमी करता कैमरे में कैद हुआ है।

  नैनीताल के बारा पत्थर स्थित घोड़ा स्टैंड में गुलदार मुख्य मार्ग में घूमता नजर आया। वीडियो में दिख रहा है कि गुलदार अरबिंदो आश्रम के जंगल से होते हुए घोड़ा स्टैंड से मुख्य मार्ग पर उतर गया।

उसी दौरान दो गाड़िया भी गुलदार के बगल से गुजरी जिससे सहमा हुआ वन्यजीव भी कुछ पल के लिए रुक गया। वही पास में खडे वाहन में मौजूद व्यक्ति ने गुलदार का वीडियो बना लिया।

लागभग 1 मिनट के बने इस वीडियो में गुलदार मुख्य मार्ग से भी गुजरा और कुछ देर आगे जाने बाद वो नीचे जंगल में उत्तर गया।

गुलदार का यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध निदेशक बने प्रो. मनोज कुमार आर्या, कूटा ने शॉल और तिमूर का पौधा भेंट कर किया सम्मानित
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.