ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तरकाशी में भारी बर्फबारी के चलते जीवन हुआ अस्त व्यस्त

मार्ग से वाहनों के लिए हटाई जा रही है बर्फ, विद्युत व्यवस्था हुई ठप 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

उत्तरकाशी मैं हुई भारी बर्फबारी के चलते बारिश से जलजीवन अस्त व्यस्त

1. गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान सुक्कीटॉप से आगे बर्फबारी होने के कारण अवरुद्ध हुआ है।          

2. यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान हनुमानचट्टी से आगे बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हुआ है।

3. धरासू,बड़कोट मोटर मार्ग स्थान राडीटॉप के पास बर्फबारी होने के कारण मार्ग जोखिम भरा है।     

4. लम्बगांव मोटर मार्ग स्थान चौरंगी खाल के पास बर्फबारी होने के कारण अवरुद्ध है। बर्फबारी से अवरुद्ध/प्रभावित हुए स्थानो पर संबंधित 

संबंधित विभागों के द्वारा मशीनरी तैनात है मार्ग खोलने का कार्य गतिमान पर है।

 इसके अतिरिक्त जनपद में तहसील मोरी के नैटवाड़ क्षेत्र एवं तहसील भटवाड़ी के गंगोत्री धाम में बर्फबारी होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुयी है विद्युत विभाग के कार्मिको द्वारा विद्युत व्यवस्था को सुचारू करने हेतु प्रयासरत है 02 फरवरी, 2024 सायं 6:00 बजे तक विद्युत व्यवस्था सुचारु होने की संभावना बतायी गयी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रत्याशियों के साथ बैठक में सख्त चेतावनी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.