ब्रेकिंग न्यूज़

अमीरी के शौक ने बना दिया नशा तस्कर

कोटद्वार। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक-युवती को अमीरी का ऐसा शौक चढ़ा कि वह नशा तस्कर बन गए। पुलिस ने 23.85 ग्राम स्मैक के साथ युवक-युवती को गिरफ्तार किया है।

जिस बुलेट से वह नशे की तस्करी करने जा रहे थे, उसे भी सीज कर दिया है। पुलिस को सूचना मिली कि देवरामपुर के कंडी मार्ग में पुल के समीप एक युवक व युवती काले रंग की बुलेट में संदिग्ध अवस्था में घूम रही है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव व सीआइयू प्रभारी अकरम के नेतृत्व में गठित टीम मौके पर पहुंची।

युवक-युवती की तलाशी लेने पर उनके पास से स्मैक बरामद हुई। उनकी पहचान झूलाबस्ती निवासी बंटी चंद्रा व साक्षी के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि अपने खर्चे चलाने के साथ ही बड़े-बड़े शौक पूरे करने के लिए उन्होंने नशा तस्करी का रास्ता अपनाया है।

वह बरेली में अम्मा नामक एक महिला से स्मैक लेकर आते हैं और उसे क्षेत्र के युवाओं को महंगे दामों में बेचते हैं। वह खुद भी नशे के आदी हैं।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरेली में अम्मा नामक महिला के ठिकाने पर भी दबिश देने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : पत्नी की हत्या करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.