ब्रेकिंग न्यूज़

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से जारी पहली लिस्ट में दिल्ली से 4 सांसदों का टिकट कटा है

देश की राजधानी की बात करें तो दिल्ली में 5 सीटों पर बीजेपी ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

इसमें नई दिल्ली सीट से बांसुरी स्वराज, चांदनी चौक सीट से प्रवीन खंडेलवाल, उत्तर पूर्वी से मनोज तिवारी और दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही कमलजीत शेहरावत को पश्चिमी दिल्ली से टिकट दिया गया है। यानी इस बार हर्षवर्धन, मीनाक्षी लेखी, प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी का टिकट कट गया है।

आपको बता दें, पिछली बार हर्षवर्धन चांदनी चौक से, मीनाक्षी लेखी नई दिल्ली से, प्रवेश वर्मा पश्चिमी दिल्ली से और रमेश बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली से चुनाव लड़े थे, लेकिन इस बार इस लिस्ट में इनका नाम नहीं है।

लोकसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी, 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। बीजेपी ने दिल्ली की सात सीटों में से पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

बीजेपी की पहली सूची में उत्तर प्रदेश के 51, मध्य प्रदेश के 24, गुजरात के 15, राजस्थान के 15, कर्नाटक के 12, तेलंगाना के 09, असम के 11, झारखंड के 11, छत्तीसगढ़ के 11, दिल्ली के 5, जमू-कश्मीर के 2, उत्तराखंड के 3, अरुणाचल प्रदेश के 2, गोवा के 1, त्रिपुरा के 1, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 1 और दमन और द्वीव के 1 उम्मीदवार का ऐलान किया है।लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा के 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, कई सांसदों का कटा टिकट लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा के 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, कई सांसदों का कटा टिकट

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.