ब्रेकिंग न्यूज़

भाखड़ा पुल के पास बस और बाइक की भीषण भिड़ंत,  दोनों वाहनों में लगी आग 

हल्द्वानी। शहर के लामाचौड़ क्षेत्र में भाखड़ा पुल के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत के बाद दोनों ही वाहनों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों वाहन सड़क पर धूं-धूं कर जलने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार में आ रही बाइक बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ ही पलों में बाइक में आग लग गई, जो तेजी से फैलते हुए बस तक पहुंच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों वाहन बुरी तरह जल चुके थे।

गनीमत रही कि हादसे के वक्त बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं, इस घटना में किसी के घायल होने की भी सूचना नहीं है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है, हालांकि जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़ें :  100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘हनुमान अंश’ : कैंची धाम पहुंचेंगी युवा निर्मात्री अनूप्रिया नागर, ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा का लेंगी आशीर्वाद
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.