ब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में 11 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) के तबादले किए हैं।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह प्रशासनिक फेरबदल विभिन्न जिलों, वाहिनियों और इकाइयों में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है। मुख्यालय की ओर से संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त करते हुए नई तैनाती के लिए रवाना करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

तबादला सूची के अनुसार तपेश कुमार चन्द्र को 31वीं पीएसी रुद्रपुर से पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है। नीरज सेमवाल का देहरादून से उधमसिंह नगर तबादला किया गया है। वहीं सुमित पाण्डेय को नैनीताल से हरिद्वार भेजा गया है।

इसके अलावा अस्मिता मंगाई को पीटीसी नरेंद्रनगर से पौड़ी गढ़वाल में नई जिम्मेदारी दी गई है। ओशिन जोशी को सीआईडी सेक्टर देहरादून से हरिद्वार स्थानांतरित किया गया है।

विमल प्रसाद को चम्पावत से नैनीताल तथा विमल रावत को उधमसिंह नगर से 31वीं पीएसी रुद्रपुर में तैनाती दी गई है।

यह भी पढ़ें :  राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमे पर हल्द्वानी में नया विवाद, वाल्मीकि समाज ने उठाए शिकायतकर्ता की पहचान पर सवाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.