नेपाल में बड़े हादसे की खबर सामने आई है. 40 भारतीय लोगों को लेकर जा रही बस एक नदी में गिर गई. बचाव कार्य जारी है. कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।

पता चला है कि बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी, जहां बीच में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई. इस बस का नंबर UP FT 7623 है, जिसे नदी में गिरते कुछ लोगों ने देखा है. प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है।

पुलिस कार्यालय के अनुसार, 15 लोग बोलने में सक्षम हैं. बाकी यात्रियों का इलाज चल रहा है. पुलिस ने शुरू में अनुमान लगाया था कि बस में केवल 40 यात्री थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रवींद्र रेग्मी ने कहा कि बाकी यात्रियों के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है. बचाए गए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।

यात्रियों की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है. कुछ लोग अभी बोल नहीं पा रहे हैं. जांच जारी है।

नेपाल पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि बस तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई है. जिला पुलिस कार्यालय तनहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि यूपी एफटी 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई. अधिकारी के अनुसार, बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 26 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.