ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा नेता मनोज पाठक ने भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर देशवाशियों को दी बधाई

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण को समर्पित प्रधानमंत्री Narendra Modi के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख भाजपा उत्तराखंड मनोज पाठक ने सभी कार्यकर्ताओं एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मनोज पाठक ने कहा कि 26 मई 2014 से शुरू हुई यह ऐतिहासिक यात्रा आज “नए भारत” के निर्माण की मजबूत आधारशिला बन चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा, डिजिटल क्रांति और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया है। गरीब कल्याण एवं जनसेवा की विभिन्न योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

मनोज पाठक ने भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा और अथक परिश्रम ने संगठन को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें :  भीमताल में विकास के दावों की खुली पोल! 8 किमी तक डोली में बीमार महिला को ढोने को मजबूर ग्रामीण,सड़क नहीं बनी तो 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.