ब्रेकिंग न्यूज़
एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक जारी , 12 हजार से अधिक छात्र करेंगे मताधिकार का प्रयोगहल्द्वानी में मैरिज हॉल चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, तीन एसी आउटर और नकदी बरामदरानीखेत की गीतांजलि सती ने लोअर PCS परीक्षा में हासिल की 20वीं रैंक, चाय कारोबारी की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मानहल्द्वानी : छात्रसंघ चुनाव को लेकर SSP मंजूनाथ टीसी ने संभाली कमान, तिकोनिया से कॉलेज तक सघन सुरक्षा व्यवस्था, रातभर चला चेकिंग अभियानउत्तराखंड में आज छात्रसंघ चुनाव: 136 महाविद्यालयों और 3 विश्वविद्यालय परिसरों में होगा मतदान, 80 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं चुनेंगे अपने प्रतिनिधि

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत कई राज्य आज भी घने कोहरे की चपेट में है। मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्से मंगलवार सुबह बहुत घने कोहरे की चादर से लिपटे हुए हैं।

कई जगहों पर विजिबिलिटी 0-50 मीटर तक भी दर्ज की जा रही है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मेघालय में विजिबिलिटी अलग-अलग इलाकों में 50-200 मीटर तक देख जा रहा है। इन सभी राज्यों में 28 दिसंबर तक घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। 

मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा में भी आज सुबह घना कोहरा देखा जा रहा है। यहां पर बुधवार को भी कोहरा पड़ेगा। इसके साथ ही उत्तराखंड के कई इलाकों में भी घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मेघालय, असम, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 30 दिसंबर तक घने कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम और निकटवर्ती मध्य भारत में अगले 3-4 दिनों तक घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि तटीय तमिलनाडु में 30 दिसंबर से एक जनवरी 2024 तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम और आसपास के मध्य भारत में भी 30 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना है।

दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में आज सुबह घना कोहरा देखा जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई है । वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 और सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है। वहीं हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ और यह ”बहुत खराब” श्रेणी में दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल के इस समय के लिए सामान्य है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में मैरिज हॉल चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, तीन एसी आउटर और नकदी बरामद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.