अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के तहत होने वाले पहले फेज के कार्यों को लेकर इसकी जद में आने वाले भवनों का चिह्नीकरण शुरू हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक इसकी जद में कई दुकानें और भवन आ रहे हैं, इनका विस्थापन होगा।

जागेश्वर धाम का मास्टर प्लान सीएम पुष्कर सिंह धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। धाम के विकास के लिए तीन चरणों में मास्टर प्लान को धरातल पर उतारा जाना है।

पहले चरण के एक पेज में लाइटिंग का काम शुरू हो चुका है और अब निर्माण कार्य की कवायद शुरू हुई है। जागेश्वर धाम में टैंपल यूटिलिटी, पब्लिक यूटिलिटी और भंडारा स्थल का निर्माण किया जाएगा।

इसके लिए राजस्व विभाग ने मास्टर प्लान की जद में आने वाली भूमि और मकानों का सत्यापन शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक राजस्व की टीम ने मास्टर प्लान की जद में आ रहे भवनों और दुकानों का चिह्नीकरण कर दिया है। भविष्य में इन्हें विस्थापित किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊँ द्वार महोत्सव-2026 के मंच से SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ की सड़क सुरक्षा को लेकर भावुक अपील; अभिभावकों से नाबालिगों को वाहन न देने का आह्वान, कहा देश के भविष्य बच्चे
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.