ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

ग्रामीण क्षेत्रों को विकास प्राधिकारण में शामिल करने के विरोध में बैलपड़ाव क्षेत्र के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन 

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। उत्तराखंड सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों को विकास प्राधिकारण में शामिल करने के विरोध में बैलपड़ाव क्षेत्र के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कालाढूंगी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन प्रेषित किया।

ग्रामीणों का कहना है कि प्राधिकरण में शामिल किए जाने से ग्रामीणों को भवन निर्माण करने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह रौतेला ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों को जिला विकास प्राधिकारण में जोड़ने से ग्रामीण क्षेत्रों मे रहने वाले लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर जल्दी ही सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों को विकास प्राधिकारण से हटाकर वापिस पूर्ववत नहीं किया जाएगा तो सरकार को एक बड़े आंदोलन का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने स्थिति पूर्ववत ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में दो आत्महत्याओं से सनसनी : प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान

You missed

error: Content is protected !!