ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

नैनीताल के कालाढूंगी कोतवाली द्वारा सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

रिपोर्ट- नीरज तिवारी

कालाढूंगी।  लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर कालाढूंगी पुलिस विभाग की ओर से ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, पुलिस कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लेकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कालाढूंगी कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई और कहा कि सरदार पटेल ने जिस एकजुट भारत का सपना देखा था।

उस भावना को हर नागरिक को आगे बढ़ाना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला बच्चे और जवान एक स्वर में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारों के साथ दौड़े।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : पत्नी की हत्या करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!