ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

हल्द्वानी। कांग्रेस कार्यालय स्वराज भवन, हल्द्वानी में मंगलवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस दौरान वक्ताओं ने सरदार पटेल के राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए किए गए अतुलनीय योगदान तथा इंदिरा गांधी द्वारा देश के विकास और सशक्त नेतृत्व के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने रियासतों के एकीकरण के माध्यम से आधुनिक भारत की नींव रखी।

वहीं इंदिरा गांधी ने कठिन परिस्थितियों में भी देश को मजबूत नेतृत्व प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में दोनों महान नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : ग्रामीणों के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, समस्याएं सुनकर शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

You missed

error: Content is protected !!