ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 

लालकुआं।  कोतवाली क्षेत्र में स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों को एक महिला से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। पहले तो महिला और उसके परिजनों ने तीनों युवकों की जम कर पिटाई की और बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

इस दौरान महिला ने वाहन में पत्थर मार कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए स्कॉर्पियो वाहन को कब्जे में लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

जानकारी के मुताबिक कल देर रात 11 बजे लालकुआं निवासी एक महिला और युवती हाइवे किनारे सड़क में टहल रहे थे। तभी वहां पर एक स्कॉर्पियो कार आ गई और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगे।

इस दौरान महिला ने मौके पर परिजनों को बुला लिया। फिर क्या था महिला पक्ष के लोगों ने पहले तो स्कॉर्पियो सवार तीनों युवकों को जम कर सबक सिखाया और बाद में तीनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

इस दौरान महिला ने स्कॉर्पियो को पत्थर मार कर क्षति ग्रस्त भी किया गया ।

गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम अनिलकुमार आर्या, चंदन आर्या और विनोद आर्य निवासी बिंदुख्तता लालकुआं बताया।

महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

एसपी सीटी मनोज कत्याल ने बताया कि तीनों मनचलों को लालकुआं कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी डकैती कांड में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चार और आरोपी गिरफ्तार, हथियारों के बल पर लाखों की डकैती में शामिल 4 नकाबपोश दबोचे, चार तमंचे, सात कारतूस, लूटी रकम और क्रेटा-स्कॉर्पियो बरामद

You missed

error: Content is protected !!