उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी दी है। चंपावत, देहरादून, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल में तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। स्थानीय निवासियों को सावधानी बरतने और घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में उत्तराखंड के कई हिस्सों में मौसम खराब रहेगा। साथ ही अगले 24 घंटों में चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल में कुछ स्थानों पर बादलों की गरज, बिजली, ओलावृष्टि, भारी बारिश और 50 से 70 किमी प्रति घंटा की गति से तेज़ हवाएँ चल सकती है।

IMD ने चेतावनी जारी करते हुए स्थानीय निवासियों को सलाह दी कि वे आवश्यक सावधानी बरतें और जब तक बिल्कुल आवश्यक न हो तो घर से बाहर निकलने से बचें।

उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मौसम खराब

बता दें कि बुधवार को भी मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी करते हुए बताया कि अगले दो घंटों में उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मौसम खराब रहेगा। पूर्वानुमान के अनुसार, देहरादून, पौड़ी और टिहरी के कुछ इलाकों में गरज, बिजली, ओलावृष्टि, भारी बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना जताई थी।

उत्तराखंड में भारी बारिश और ओले गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिससे उत्तराखंड के कई जिलों में एक बार फिर हल्की ठंड का एहसास होने लगेगा।

वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान को प्रभावित करने वाली तेज़ धूल भरी हवाएँ चली और यह धूल भरी हवा पश्चिमी राजस्थान से दिल्ली एनसीआर तक पहुँच गई।

आईएमडी के अनुसार, अधिकांश क्षेत्रों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 31 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.