ब्रेकिंग न्यूज़

विधायक कैड़ा ने किया विधायक निधि से बने डालकन्या भोलापुर मै शिव मंदिर उद्घाटन

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा डालकन्या भोलापुर मै 5 सौ साल प्राचीन शिव मंदिर पत्थर के उप्पर बना हुआ था।

इस मंदिर से डालकन्या, भोलापुर, कुण्डल, अधोड़ा, डुंगरी, मीडार, पतलोट, मटेला, बद्रेठा, ल्वाड, डोबा, गौनियारों सहित 1दर्जन से अधिक गाँव के लोगो की आस्था से जुडा एक मात्र प्राचीन शिव मंदिर था।

ग्रामीण 10 साल से मंदिर का निर्माण कार्य कराने की मांग कर रहे थे डालकन्या भोलापुर के ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से मंदिर का निर्माण करने की मांग की।

विधायक कैड़ा ने जन -जन की आस्था से जुड़े प्राचीन शिव मंदिर के निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से 8लाख स्वीकृति कर मंदिर के नव निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत उद्घाटन किया, ग्रामीणों व स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।

विधायक कैड़ा ने कहा प्राचीन शिव मंदिर भोलापुर डालकन्या में हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक और शिवार्चन करने के लिए पहुंचते हैं।

जिस तरह छोटे कैलाश मंदिर से लोगो की आस्था जुडी है उसी प्रकार इस प्राचीन शिव मंदिर भोलापुर की भव्यता और दिव्यता दूर-दूर तक दिख रही है उनके दर्शन को हजारों श्रद्धालु यहां आने लगे हैं।

विधायक ने कहा पर्यटन से जोड़ने के लिए कार्य किया जायेगा!जिससे मंदिर का और विकास हो सके! महाशिवरात्रि के पवन पर्व पर इस बार प्राचीन शिव मंदिर डालकन्या भोलापुर के ग्रामीणों ने 11 दिन का शिव पुराण कथा व विशाल भंडारे का आयोजन भी किया।

विधायक ने सभी को बधाई दी इस दौरान अध्यक्ष गोपाल दत्त पनेरू, कोषाअध्यक्ष हरीश चंद्र पनेरू, प्रधान सुनीता देवी,रमेश पनेरू, कमल पनेरू,पानदेव पनेरू, डॉ बी.आर पनेरू, बलदेव पनेरू, मोहन पनेरू, प्रताप सिंह, मोहन सिंह,दीपक पनेरू, कैलाश पनेरू, संचालकक दीवान पनेरू,खिमानन्द पनेरू सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 24 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.