ब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज देहरादून मै विधानसभा सत्र के दौरान सदन मै सरकार से कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ओखलकांडा, धारी,रामगढ़ व भीमताल ब्लॉकों मै स्वास्थ्य सुविधाओ का अभाव है।

  जिस कारण क्षेत्र लोगो को ईलाज के लिए हल्द्वानी या नैनीताल जाना पड़ता है ग्रामीणों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता है। जिस कारण ग्रामीणों को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है।

  विधायक कैड़ा ने सरकार से भीमताल क्षेत्र मै राजकीय प्रार्थमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा का उच्चीकरण कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने व भीमताल क्षेत्र के चारो ब्लॉको की स्वास्थ्य व्यवस्था को सही करने की मांग की।

विधायक कैड़ा ने उद्यान मंत्री गणेश जोशी से मुलाक़ात कर कहा पूर्व मै रामगढ़ धारी, ओखलकांडा किसानो के A ग्रेट, B व C ग्रेट के सेव को उद्यान विभाग के द्वारा 12 रूपये किलो के हिसाब से ख़रीदा गया था, विभाग द्वारा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के किसानो के खाते लेकर,खातो मै किसानो के ऑनलाइन पैसा डालनी की बात कही थी।

लेकिन 6 महीने से किसानो के खातों मै पैसा नहीं डाला गया है जिस कारण किसान परेशान है, विधायक कैड़ा ने उद्यान मंत्री से किसानो के सेब का पैसा दिलाने की मांग की, मंत्री सम्बंधित विभाग को निर्देशित कर आचार सहिता से पहले किसानो के सेव का पैसा उनके खातों मै डालने का अस्वासन दिया।

साथ ही विधायक कैड़ा ने कहा इस बार बारिश नहीं होने से किसानो को काफ़ी नुकसान हो गया है, किसानो को अभी तक बीमा कम्पनियो द्वारा आलू, आदि फसलों का बीमा भी नहीं दिया गया है।

विधायक ने मंत्री से बीमा कम्पनियों से किसानो का आलू, फसलों का बीमा दिलाने की भी मांग की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रिश्वतखोरी मामले में फरार CGST एडिशनल कमिश्नर गिरफ्तार, CBI ने उत्तराखंड से दबोचा; 40 लाख की रिश्वत का आरोप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.