ब्रेकिंग न्यूज़
एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक जारी , 12 हजार से अधिक छात्र करेंगे मताधिकार का प्रयोगहल्द्वानी में मैरिज हॉल चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, तीन एसी आउटर और नकदी बरामदरानीखेत की गीतांजलि सती ने लोअर PCS परीक्षा में हासिल की 20वीं रैंक, चाय कारोबारी की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मानहल्द्वानी : छात्रसंघ चुनाव को लेकर SSP मंजूनाथ टीसी ने संभाली कमान, तिकोनिया से कॉलेज तक सघन सुरक्षा व्यवस्था, रातभर चला चेकिंग अभियानउत्तराखंड में आज छात्रसंघ चुनाव: 136 महाविद्यालयों और 3 विश्वविद्यालय परिसरों में होगा मतदान, 80 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं चुनेंगे अपने प्रतिनिधि

हल्द्वानी। गौला खनन कारोबारियों का आंदोलन अब तेज हो गया है। पिछले 1 महीने से आंदोलन करने के बाद आज परिवार सहित बुधपार्क में सैकड़ो की संख्या में खनन व्यवसाय से जुड़े वाहन स्वामियों ने प्रदर्शन किया।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और खटीमा विधायक भुवन कापड़ी भी खनन कारोबारियों को समर्थन देने बुध पार्क में पहुंचे।

खनन कारोबारियों के आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने भी बुध पार्क के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया हुआ है, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम के साथ ही एसपी सिटी भी बुध पार्क के बाहर मौजूद रहे।

खनन कारोबारी जुलूस निकालने की मांग कर रहे थे इस दौरान इंदिरानगर में पुलिस के साथ उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। इस दौरान खनन कारोबारियों ने मांग करी की सरकार तत्काल खनन निजीकरण और वाहनों के फिटनेस को प्राइवेट देने का फैसला वापस ले।

क्योंकि इसका सीधा प्रभाव हजारों खनन व्यवसाईयों के ऊपर पड़ रहा है वही समर्थन देने आए दोनों विधायकों ने राज्य सरकार के ऊपर नदियों को बेचने का आरोप लगाया।

कहा की कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक इस मामले को उठाएगी और खनन का निजीकरण किसी भी कीमत पर नही होने दिया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दिव्यांगजनों के लिए हल्द्वानी में मेगा कैंप, 28 सितंबर तक मिलेंगी नि:शुल्क सुविधाएं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.