ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। आगामी बरसात और संभावित आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए हल्द्वानी के कल्सिया नाला क्षेत्र में व्यापक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल के दौरान त्वरित बाढ़ (फ्लैश फ्लड) की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों को तत्काल अलर्ट जारी किया गया।

अलर्ट मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अभ्यास के दौरान परिकल्पित स्थिति में कल्सिया नाला के उफान पर आने से 11 लोग घायल बताए गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर दर्शाई गई। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का मौके पर ही उपचार किया गया।

इस मॉकड्रिल में राजस्व विभाग, पुलिस, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, होमगार्ड और फायर सर्विस की टीमों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। सभी एजेंसियों ने आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य को अंजाम दिया।

एसडीएम हल्द्वानी ने मॉकड्रिल के बाद बताया कि सभी टीमों के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिला और कहीं भी समन्वय की कमी नहीं रही। यही कारण रहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन समय पर पूरा कर लिया गया और घायलों को त्वरित प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।

उन्होंने कहा कि इस तरह की मॉकड्रिल का उद्देश्य बरसात के मौसम में संभावित आपदाओं के दौरान सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

इसके लिए संबंधित टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं, ताकि वास्तविक आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : विश्वकर्मा जयंती पर पुलिस लाइन नैनीताल में विधि-विधान से हुआ पूजन, SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने शस्त्रों और उपकरणों की सुरक्षा व सुचारु संचालन की कामना की

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.