ब्रेकिंग न्यूज़
प्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान

188 पाकिस्तानी हिंदुओं को मिली भारत की नागरिकता, कांग्रेस का विरोध हुआ विफल

अहमदाबाद। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में CAA के तहत 188 पाकिस्तानी हिंदुओं को भारतीय नागरिकता प्रदान की. शाह ने कहा कि CAA को लेकर मुसलमानों को भडकाया गया।

कुछ राज्य सरकारें CAA को लेकर लोगों को गुमराह कर रही हैं. CAA कानून से किसी का नागरिकता नहीं जाती है. उन्होंने पीएम मोदी के अच्छे कामों को भी गिनाया और कहा कि नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 खत्म किया।

इस दौरान उन्होंने अहमदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया। शाह ने कहा, “जब बांग्लादेश में विभाजन हुआ था, तब वहां 27 प्रतिशत हिन्दू थे, आज 9 प्रतिशत हैं।

इतने हिंदू कहां गए। पडोस के देश से हिंदू कहा गए। हम 2019 में सीएए लेकर आए। सीएए से करोड़ों हिंदू, जैन और सिख घर्म के लोगों को नागरिकता मिलेगी।”

सीएए को लेकर मुसलमानों को भड़काया गया- अमित शाह

उन्होंने आगे कहा, सीएए को लेकर मुसलमानों को भडकाया गया। सीएए कानून से किसी का नागरिकता नहीं जाती है।

कुछ राज्य सरकार सीएए को लेकर लोगों को गुमराह कर रही है। इंडिया अलायंस और कांग्रेस वाले सीएए को लेकर शरणार्थियों को गुमराह कर रहे हैं।

नरेंद्र मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 खत्म की- अमित

शाहअपने भाषण में अमित शाह ने पीएम मोदी के अच्छे कामों को भी गिनाया। उन्होंने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी परिवारवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने जातिवाद को खत्म किया है।

औरंजेब ने काशी विश्वनाथ मंदिर तोड़ा था, लेकिन मोदी ने उसे बनाया। उन्होंने आगे बताया कि नरेंद्र मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 खत्म की। नरेंद्र मोदी ने तुष्टिकरण को खत्म किया है।

यह भी पढ़ें :  मिलावट और जमाखोरी पर सरकार का शिकंजा, पूरे उत्तराखंड में चलेगा विशेष जांच अभियान

You missed

error: Content is protected !!