ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

मानसिक रूप से आंशिक विक्षिप्त नाबालिग किशोरी के साथ बस में हुआ सामूहिक दुष्कर्म

देहरादून। आईएसबीटी में एक मानसिक रूप से आंशिक विक्षिप्त नाबालिग किशोरी के साथ बस में हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद, उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की हैं।

उन्हाेंने शनिवार काे राजकीय बालिका निकेतन/ किशोरी गृह का दाैरा किया और वहां पीड़िता से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना।

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की और पीड़िता के बयान पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशन में पुलिस द्वारा चिह्नित सभी आरोपिताें की पहचान पीड़िता से फोटो के माध्यम से कराई गई।

अध्यक्ष कण्डवाल ने एसएसपी देहरादून अजय सिंह को निर्देश दिया कि मामले की गहन जांच करते हुए सभी आरोपिताें के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

बताया गया है कि पीड़िता उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद क्षेत्र की निवासी है और आंशिक रूप से मानसिक विक्षिप्त है। फिलहाल उसे बालिका निकेतन में रखा गया है,जहां उसकी देखभाल की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 25 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!