जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने कार्रवाई शुरू कर दी है. सुरक्षाबलों ने घाटी से 1500 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है. इनमें वो लोग शामिल हैं जो ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) हैं या फिर आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

बॉर्डर स्टेट पंजाब में बढ़ाई गई सुरक्षा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. हमले के बाद बॉर्डर स्टेट पंजाब ने भी अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है. इस आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार (23 अप्रैल 2025) को घटनास्थल का दौरा किया।

गृहमंत्री को घटनाक्रम और उन संभावित मार्गों के बारे में भी बताया गया, जिनसे आतंकवादी घने देवदार के जंगलों से घिरे इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल तक पहुंचे. यह स्थान श्रीनगर से करीब 110 किलोमीटर दूर है।

राजनाथ सिंह ने लद्दाख की दौरा रद्द किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लद्दाख की अपनी दो दिवसीय यात्रा रद्द कर दी है. रक्षा मंत्री को 25 और 26 अप्रैल को लद्दाख का दौरा करना था।

उन्होंने बुधवार को करीब ढाई घंटे की बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।

मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सहित विश्व भर के नेताओं ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत में ट्रंप ने आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की तथा इस जघन्य हमले के दोषियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए भारत को पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी को भेजे अपने संदेश में संवेदना व्यक्त की. पुतिन ने कहा कि इस क्रूर अपराध का कोई औचित्य नहीं है और इसके दोषियों को उचित सजा मिलनी चाहिए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में ‘जैन जी संवाद’ का आयोजन, युवाओं ने रोजगार और सुरक्षित भविष्य से जुड़े सवाल उठाए
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.