हल्द्वानी। पहलगाम में आतंकी हमले के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है।

आज एक समाज श्रेष्ठ समाज के बैनर तले शहर के लोगों ने इस्लामी आतंकवाद का पुतला फूंकते हुए भारत सरकार से आतंकियों को घर में घुस कर जड़ से उखाड़ने की मांग की है।

इस्लामी आतंकवाद का पुतला फूंकते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिस तरह हिंदुओं के साथ कत्लेआम पहलगाम में किया गया है, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है और अब वक्त आ गया है कि कब तक हम निंदा करते रहेंगे।

इसलिए भारत सरकार को ऐसे इस्लामी आतंकियों को जड़ से उखाड़ने के साथ ही मौत के घाट उतारने की कार्रवाई को अंजाम दिया जाना चाहिए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भाजपा नेता हेम चंद्र आर्य ने ग्राम गैरखाल पहुंचकर शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना, पीपल पानी में हुए शामिल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.