ब्रेकिंग न्यूज़

पहनावे, रील्स और पारिवारिक कलह को लेकर घर में रहता था तनाव, पुलिस ने बहू पर मामला दर्ज किया

हरियाणा।  पानीपत जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां बहू के साथ लगातार हो रहे विवाद और मानसिक तनाव से परेशान होकर सास-ससुर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले में बहू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक दंपत्ति की पहचान गांव नारा निवासी राजेश (46) और उनकी पत्नी सुमन (44) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने बेटे आशीष और बहू स्नेहा के साथ रहते थे। परिवार में लंबे समय से बहू के पहनावे, रहन-सहन और सोशल मीडिया पर रील्स बनाने को लेकर विवाद चल रहा था।

परिजनों के मुताबिक, स्नेहा दिल्ली के मॉडर्न परिवार से ताल्लुक रखती थी और शादी के बाद भी गांव के माहौल में खुद को ढालना नहीं चाहती थी। सास-ससुर उसे छोटे कपड़े पहनने और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने को लेकर टोका-टाकी करते थे। इसी बात को लेकर घर में आए दिन झगड़े होते थे।

आरोप है कि बहू कई बार सास-ससुर के साथ बदसलूकी और मारपीट भी करती थी, जबकि बेटा आशीष हमेशा अपनी पत्नी का पक्ष लेता था। इससे राजेश और सुमन मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगे थे।

बताया गया कि शनिवार को इसी मुद्दे को लेकर घर में फिर से बड़ा विवाद हुआ। विवाद के बाद तनाव में आकर राजेश और सुमन ने सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को तुरंत पानीपत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां सुमन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हालत में राजेश को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर बहू स्नेहा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आशीष और स्नेहा की मुलाकात फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। करीब दो साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने जनवरी 2025 में परिवार की सहमति से लव-कम-अरेंज मैरिज की थी, लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही परिवार में विवाद बढ़ने लगा।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में कुदरत का रौद्र रूप: मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल, नदियां उफान पर; नैनीताल समेत कई जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट और स्कूल बंद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.