ब्रेकिंग न्यूज़

बहू की प्रताड़ना से तंग आकर सांस पहुंची पुलिस की शरण में, लगाई सुरक्षा की गुहार

हल्द्वानी। अक्सर बहू द्वारा सास और ससुरालयों के उत्पीड़न की घटना तो आम हो चुकी है लेकिन अब बदलते दौर में बहूएं भी सास को प्रताड़ित और मारपीट करने में पीछे नहीं है

सास व बहू की कहासुनी के किस्से अक्सर सामने आते हैं, लेकिन थाना-चौकी पहुंचने की नौबत कम आती है। इस बार मुखानी थाने में एक सास अपनी बहू की प्रताड़ना से परेशान होकर पहुंच गई।

उनका कहना था कि बहू उन्हें मारती है। बहू के घरवाले भी बहू का साथ देते हैं। पुलिस ने पांच लोगों पर मारपीट, धमकी व गाली-गलौज की धारा में प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है।

लालडांठ रोड मुखानी निवासी जानकी जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनके पति पूरन चंद्र जोशी का एक जून 2022 को निधन हो गया था। पति के जिंदा रहते उनकी बहू रेखा हिंसक व्यवहार रखती थी।

आरोप है कि 14 जून की रात साढ़े 11 बजे बहू ने दिल्ली निवासी अपनी मां पार्वती पांडे, पिता गोपाल दत्त पांडे, रुद्रपुर निवासी उनके रिश्तेदार पूजा बधानी व मंजू पालीवाल के साथ मिलकर उनसे मारपीट की। जान से मारने की कोशिश की।

आरोप है कि सभी 15 अक्तूबर 2023 को भी उनके साथ इसी तरह की मारपीट कर चुके हैं। तब समझौता हो गया था। मगर प्रताड़ना कम नहीं हुई। वृद्धा ने पुलिस को बताया कि बहू मुझे मारती है, इसलिए उसे न्याय दिलाया जाए। पुलिस ने प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 25 अगस्त 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.